HARYANA: शादी के 3 साल बाद सुसराल वाले के सिर चढ़ा दहेज लेने का भूत, जानें फिर क्या हुआ

HARYANA: शादी के 3 साल बाद सुसराल वाले के सिर चढ़ा दहेज लेने का भूत, जानें फिर क्या हुआ

नूंहनूहं में एक और विवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई है। हरियाणा के नूहं जिले में गांव देवला नगली दहेज लोभियों ने कम दान-दहेज मिलने की वजह से बहू को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूह में पंचनामा कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार छीतर का बास मातोर जिला अलवर निवासी जुमर दीन ने अपनी लड़की वरशा की शादी करीब 3 वर्ष पहले गांव देवला नगली में निजाम पुत्र शेरमल के संग मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दिये गए सामान से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले वरीशा को अक्सर दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने के लिए तंग करते थे।

मृतका के परिजनों को ससुराल पक्ष के तरफ से फोन पर बताया गया था कि आप की लड़की की मौत हो चुकी है। जैसे ही लड़की पक्ष को वरीशा की मौत की सूचना मिली तो पूरा परिवार गांव देवला नगली पहुंच गया और वहां जाकर देखा तो लड़की वरीशा मृत पड़ी हुई थी। परिजनों ने देखा कि मृतका के गले पर फांसी के फंदे का निशान बना हुआ है।

पीड़ित पक्ष बताया कि इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस चौकी जयसिंहपुर थाना सदर नूंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका वरीशा के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयानों के अनुसार पति जैकम, सास आशिया, ससुर शेरमल, जेठ खुर्शीद व शकूर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a comment