Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: घरौंडा में पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो चला दी गोली, ड्राइवर घायल, आरोपी फरार

Haryana News: घरौंडा में पंप पर सिगरेट पीने से रोका तो चला दी गोली, ड्राइवर घायल, आरोपी फरार

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में देर रात हाइवे के इंद्रप्रस्था गैस लिमिटिड के पंप पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग की। गोली लगने से एक पंप पर खड़ा एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पंप कर्मचारी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।

घरौंडा क्षेत्र में एक बार फिर पंप पर गोली चलने की वारदात हुई। सोमवार देर रात स्विफ्ट कार में एक अज्ञात बदमाश सीएनजी पंप पर पहुंचा और पंप के कर्मचारियों को दो सौ रुपए पेटीएम करके दो रुपए नकद लिए। इस दौरान वह बदमाश पंप पर सिगरेट पीने लगा तो कर्मचारियों ने उसे रोका तो वह भड़क गया और गालियां देने लगा। बदमाश ने तैश में आकर पिस्टल निकाली और पंप के सेल्समैन रोहित की तरफ गोली चला दी। रोहित कार के नीचे झुक गया तो गोली पीछे खड़े एक ड्राइवर के पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गया।

घटना में ड्राइवर हुआ घायल

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए ड्राइवर को इलाज के लिए करनाल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते हुए पुलिस ओर सीआईए की टीम छानबीन के लिए पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पंप पर फायरिंग की है जिसमें एक ड्राइवर को गोली लगी। घायल अवस्था में ड्राइवर को इलाज के लिए करनाल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast