Search KhabarFast

Press ESC to close

Faridabad Road Accident: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज में डूबी xuv700 गाड़ी, HDFC के बैंक मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत

Faridabad Road Accident: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज में डूबी xuv700 गाड़ी, HDFC के बैंक मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत

Faridabad Road Accident: हरियाणा के जिले फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में सुव 700 गाड़ी के डूबने के चलते उसमें बैठे एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के साथ बैंक में काम करने वाले बैंक कर्मचारी आदित्य ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 31 में एचडीएफसी की शाखा में विराज द्विवेदी बतौर कैशियर के रूप में कार्यरत थे और पुण्यश्रेय शर्मा बैंक के मैनेजर थे और बैंक यूनियन के प्रेसिडेंट भी थे।

आदित्य ने बताया की बीते कल पूरे दिन बरसात हुई थी इसी के चलते विराज द्विवेदी उन्हें बैंक मैनेजर की एक्सयूवी 700 गाड़ी में छोड़ने के लिए आ रहे थे विराज को बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा के घर रुकना था बैंक मैनेजर शर्मा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स सिटी में रहते थे जहां पर रात को विराज द्विवेदी को रोकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था। लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था जहां पर कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी विराज गुड़गांव में रहते थे जिसके चलते उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के अंदर डूब जाएगी विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पानी अधिक होने के चलते बंद हो गई और लॉक लग गया गाड़ी में पानी भर गया जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि घटना लगभग बीती रात 11:30 बजे की है रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग और सावधान के बोर्ड लगे हुए थे। उन्हें पुलिस ने पीछे भी इस रास्ते से जाने के लिए मना किया था। लेकिन यह लोग उसी रास्ते से जबरन निकल रहे थे जिसके चलते उनकी गाड़ी पानी के अंदर फस गई और पानी के अंदर गाड़ी डूबने के चलते दोनों की गाड़ी के अंदर फंसने के चलते मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जनता से की अपील

सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उनकी लोगों से अपील है की पुलिस लोगों की सेवा सुरक्षा व सहयोग के लिए है पुलिस द्वारा मना करने और सावधान का बोर्ड लगा होने की अनदेखी करने का खामियाजा दोनों को अपनी जान से देकर चुकाना पड़ा इसलिए सावधान रहें सुरक्षित रहें पुलिस द्वारा लगाए गए सावधान के बोर्ड और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी चल रहा सबसे आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

केरलम को मिलने जा रहा नया CM! जानिए किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज

केरल की राजनीति में इस समय हलचल तेज है, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है। राज्य में सत्ता की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है, लेकिन इसके साथ ही कई दावेदारों की नाराज़गी भी सामने आ रही है।

गुजरात में सड़क पर सोना मिलने की अफवाह, जुटी भारी भीड़; सच्चाई जान लोग हुए निराश

गुजरात के वलसाड जिले में एक अजीब घटना सामने आई, जहां लोगों को कुछ समय के लिए लगा कि सड़क पर सोना बिखरा पड़ा है। यह मामला उमरगाम तालुका के नारगोल कोस्टल हाईवे का है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast