HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, सौतेले पिता ने मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, सौतेले पिता ने मासूम बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला

Faridabad Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने मामला सामने आया है। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में एक सौतेले पिता ने मामूली-सी बात पर अपने बेटे को बेरहमी से पीट दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता ने बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी की यह दूसरी शादी थी। महिला की पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जबकि मृतक बच्चा पहली शादी से पैदा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी का बच्चे के प्रति व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था। वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बच्चे के साथ मारपीट करता था। 25 जनवरी को घटना वाले दिन भी आरोपी ने मासूम बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए, जिससे यह साफ हो गया कि उसके साथ बेहद निर्मम तरीके से मारपीट की गई थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

सूचना मिलने पर सेक्टर अढ़ावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a comment