
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिला के गांव छायसा में एक 27 वर्षीय युवक की गोलियां मारकर हत्या युवक सुबह घूमने के लिए निकला था घर से बाहर तभी ताक लगाए बैठे हमलावरों ने युवक के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और इस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
आज सुबह 6:30 बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकले एक युवक के ऊपर उस समय चार हमलावरों ने हमला कर दिया जब वह एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर दातुन कर रहा था चार हमलावर कार में सवार होकर मौका ए वारदात पर पहुंचे और 27 वर्षीय युवक के ऊपर चार राउंड फायर किए गए आरोपी गोली मारने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए ग्रामीणों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी कॉल स्लोगन की बोलोरो गाड़ी में सवार होकर आए थे। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है लेकिन फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार क्यों इस युवक को गोली मारी गई।
Leave a comment