Search KhabarFast

Press ESC to close

चुनाव में मिली हार पर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी नकारात्मक राजनीति के दम पर सत्ता में आई है

चुनाव में मिली हार पर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी नकारात्मक राजनीति के दम पर सत्ता में आई है

Faridabad News:हरियाणा के फरीदाबाद में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति के दम पर सत्ता में आई है। जबकि कांग्रेस आज भी हिसाब मांग रही है। कांग्रेस को अभी तक हिसाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा मजबूत विपक्ष मिला है और कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मात्र आधा प्रतिशत वोटों के फर्क से भारतीय जनता पार्टी जीती है। केवल 22000 वोटो का अंतर रहा। यदि उनमें से 11000 मतदाता कांग्रेस का साथ देते तो आज स्थिति विपरीत होती और कांग्रेस सत्ता में होती। दीपेंद्र हुड्डा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 साल में फरीदाबाद समेत हरियाणा में कोई काम नहीं हुए हैं। 2014 में जो कांग्रेस की सरकार काम छोड़कर गई थी वहां से आगे एक भी काम भाजपा सरकार नहीं कर पाई है। इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद में हुए नगर निगम के 200 करोड़ के घोटाले का भी मुद्दा उठाया।

मनोहर लाल बरसे थे दीपेंद्र हुड्डा

इससे पहले रोहतक में बीजेपी के पूर्व सीएम और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की नेहरू पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कल ही मनोहर लाल ने नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहा था। साथ ही उन्होंने संविधान और बाबा साहब के लिए भाजपा की सोच है वो देश के गृह मंत्री के बयान से सामने उनके प्रति क्या सोच है वह सामने आ चुकी है। ऐसे महापुरुष पर टिप्पणी करना दर्शाता है व्यक्ति की सोच क्या है। केंद्र और प्रदेश में हरियाणा में भी झूठे दुष्प्रचार के आधार पर बनी बीजेपी ने सरकार बनाई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast