Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रोब दिखाने के लिए नकली कमांडो, बंदूक और लग्ज़री कार के साथ करता रहा ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

Haryana News: रोब दिखाने के लिए नकली कमांडो, बंदूक और लग्ज़री कार के साथ करता रहा ठगी, पुलिस ने धर दबोचा

Haryana News: हरियाणा के करनाल में पुलिस ने एक ऐसे फर्जी ठग को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को VIP बताता, रोब दिखाने के लिए महंगी गाड़ी नकली पुलिस कमांडो, बंदूक रखता और फिर लोगों से ठगी कर लेता। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर करके उससे पूछताछ कर रही है।

दरअसल, कल करनाल के निसिंग में धार्मिक कार्यक्रम था। जहां पर यह ठग अपने नकली पुलिस कमांडो के साथ पहुंचा हुआ था। जब पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा आरोपी अपने आप को केंद्र से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था का बताकर रोब जमाता था और फिर लोगों से ठगी कर लेता था।  पकड़े गए इस आरोपी ने कई लोगों से ठगी की है जिसकी कोई गिनती नहीं है। अपने आप को VIP बताना जिसके लिए यह महंगी गाड़ी में घूमता और हथियार के साथ नकली वर्दी के साथ कमांडो साथ रखना ताकि रोब लगे और कई बार कोशिश करता था लोकल पुलिस थाने से पुलिस मुलाजिम या फिर गाड़ी का एस्कॉर्ट मांगता था। उड़ीसा में भी इस ठग की गिरफ्तारी हो चुकी है बड़ी बात यह है कि ठग के ऊपर कई मामले दर्ज है। करनाल-अंबाला के साथ अलग-अलग जगह पर इस पर मामले दर्ज है।

नौकरी दिलाने के बहाने करता था ठगी

पुलिस का कहना है कि लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर बहका लेता था और उनसे पैसा लूट कर भाग जाता था। ऐसे कई सबूत इस आरोपी के खिलाफ मिले हैं जो आगे जांच में काम आएंगे। पुलिस का कहना है कि यह बहुत बड़ा ठग है। यह कई ऐसे प्रोग्राम करता था जिसमें VIP स्टार को बुलाने की बात करता और पैसे इकट्ठे करके प्रोग्राम कैंसिल करने का बहाना बनाकर भाग जाता था। अभी फिलहाल यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी करनाल के गांव बीबीपुर जाटान का रहने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast