Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी, 100 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रस्ताव बढ़ाया गया

Haryana News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी, 100 प्रतिशत टैक्स छूट का प्रस्ताव बढ़ाया गया

Haryana News: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर शत-प्रतिशत टैक्स छूट देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है , ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ईवी वाहनों पर टैक्स में राहत दी जाती है तो लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट देने के लिए भी प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। यह प्रस्ताव चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर 100 प्रतिशत टैक्स छूट प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित हों सकें।

एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का विशेष अधिकार मुख्यमंत्री का होता है और कौन-सा प्रस्ताव बैठक में लाया जाएगा, इसका निर्णय वहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच लगातार वर्चुअल बैठकें होती रहती हैं और कई प्रशासनिक कार्य टेलीफोन के माध्यम से भी संपन्न हो जाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में एकमुश्त निपटान योजना को मंजूरी, इन लोगों का पूरा कर होगा माफ, देखें पूरी जानकारी

Haryana Govt Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में छोटे करदाताओं और व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी कर नियम लागू होने से पूर्व बकाया वसूली के लिए हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस-2026) को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना का उद्देश्य पुराने मुकदमों को कम करना और पहले के कर कानूनों के तहत बकाया वसूली में तेजी लाना है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में कर्मचारियों की पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा फैसला, अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत वन-टाइम, वन-वे स्विच कर सकेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के संबंध में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत वन-टाइम, वन-वे स्विच सुविधा को मंजूरी प्रदान की गई।

Haryana Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज बसों को लेकर बड़ा फैसला, अब निजी ढाबों पर नहीं रुकेगी बसें, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज

Haryana Roadways Buses:  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की जनता को बेहतर, सुरक्षित और अनुशासित परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एच०वी०ए०सी० बसों को जलपान हेतु केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रोका जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast