Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन से जुड़े मामलों को लेकर लिया ये फैसला

Haryana Govt Employees: हरियाणा में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पेंशन से जुड़े मामलों को लेकर लिया ये फैसला

Haryana Govt Employees: हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन तथा पेंशन मामलों का समयबद्ध निपटान को सुनिश्चित करने के लिए लास्ट पे सर्टिफिकेट (एलपीसी) के प्रारूप में संशोधन किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में क्या कहा गया है?

जारी निर्देशों में कहा गया है कि आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत्ति के समय संबंधित विभागों से सेवा सत्यापन, अवकाश वेतन तथा पेंशन अंशदान से संबंधित चालान समय पर उपलब्ध नहीं हो पाते, जिसके कारण पेंशन मामलों के निपटान में अनावश्यक देरी होती है। इसे देखते हुए वित्त विभाग द्वारा 1 अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना के तहत पंजाब ट्रेजरी नियमावली, भाग-दो में परिभाषित एलपीसी प्रारूप में संशोधन किया गया है।

Also read: Haryana News: हरियाणा में मजदूरों की हुई मौज, अब घर बैठे मिलेगा काम; चौक चौराहे पर खड़े रहने की नहीं जरूरत

नई व्यवस्था के तहत अब हर विभाग को अधिकारी के स्थानांतरण अथवा कार्यमुक्त होने के समय ही सेवा को प्रमाणित करना अनिवार्य होगा, ताकि सर्विस रिकॉर्ड का निरंतर एवं समकालिक रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके। निर्देशों के अनुसार अब सभी एलपीसी केवल संशोधित प्रारूप में ही जारी किए जाएंगे। निर्धारित प्रारूप में क्रम संख्या-10 पर सेवा सत्यापन का विवरण सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत प्रमाणित करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा, आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के संबंध में जारी प्रत्येक एलपीसी की प्रति मुख्य सचिव कार्यालय की सर्विसेज ब्रांच-4 को भी भेजी जाएगी, ताकि सर्विस रिकॉर्ड का उचित रखरखाव किया जा सके तथा पेंशन एवं सेवानिवृत्ति मामलों का निपटान समय पर हो सके। बोर्डों एवं निगमों में कार्यरत आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों से संबंधित अवकाश वेतन एवं पेंशन अंशदान के चालान भी मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में एकमुश्त निपटान योजना को मंजूरी, इन लोगों का पूरा कर होगा माफ, देखें पूरी जानकारी

Haryana Govt Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में छोटे करदाताओं और व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी कर नियम लागू होने से पूर्व बकाया वसूली के लिए हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस-2026) को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना का उद्देश्य पुराने मुकदमों को कम करना और पहले के कर कानूनों के तहत बकाया वसूली में तेजी लाना है।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में कर्मचारियों की पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा फैसला, अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत वन-टाइम, वन-वे स्विच कर सकेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के संबंध में यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत वन-टाइम, वन-वे स्विच सुविधा को मंजूरी प्रदान की गई।

Haryana Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज बसों को लेकर बड़ा फैसला, अब निजी ढाबों पर नहीं रुकेगी बसें, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज

Haryana Roadways Buses:  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की जनता को बेहतर, सुरक्षित और अनुशासित परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एच०वी०ए०सी० बसों को जलपान हेतु केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रोका जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast