Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज बसों को लेकर बड़ा फैसला, अब निजी ढाबों पर नहीं रुकेगी बसें, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज

Haryana Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज बसों को लेकर बड़ा फैसला, अब निजी ढाबों पर नहीं रुकेगी बसें, इन जगहों पर होगा स्टॉपेज

Haryana Roadways Buses:  हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की जनता को बेहतर, सुरक्षित और अनुशासित परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और अब हरियाणा राज्य परिवहन की सभी एच०वी०ए०सी० बसों को जलपान हेतु केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रोका जाएगा।

परिवहन मंत्री के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा एक पत्र प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को जारी किया गया हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा मिल सके।

विज ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग के ढाबे गुणवत्ता, स्वच्छता और सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित होते हैं। ऐसे में राज्य परिवहन की एचवीएसी बसों को केवल अधिकृत पर्यटन ढाबों (हरियाणा क्षेत्र) पर रोकने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और परिवहन व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हरियाणा क्षेत्र में किसी भी स्थिति में एचवीएसी बसों को निजी ढाबों पर न रोका जाए। इसके लिए सभी चालक एवं परिचालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं।

जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जाते रहेंगे- अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट करते हुए बताया कि यदि किसी स्तर पर इन निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित चालक अथवा परिचालक के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विज ने बताया कि हरियाणा सरकार यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत व प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Family ID Update: हरियाणा में फैमिली आईडी में इनकम को लेकर बड़ी खुशखबरी, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Haryana Family ID Update:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) परिवार पहचान पत्रों में नागरिकों की आय सत्यापन का कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं ताकि जरूरतमंदों की पहचान कर उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

हरियाणा में Jio Bharat फोन बना डिजिटल भुगतान और मनोरंजन का नया साथी, यूजर्स को मिल रहा शानदार अनुभव

HARYANA NEWS: हरियाणा भर में क्रिकेट सीजन के बढ़ते रुझान के बीच, जियो भारत फोन, आम उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। यह फोन मनोरंजन, कनेक्टिविटी, उन्नत सेफ्टी शील्ड सुविधाओं और यूपीआई पेमेंट अलर्ट को सुगमता के साथ एक किफायती डिवाइस में  ला कर एक लोकप्रिय साथी के रूप में उभरा  है।

HKRN Employees: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए Good News, अब 15 दिन में हर शिकायत का होगा समाधान

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा अनावश्यक न्यायिक विवादों को कम करने के उद्देश्य से एक समन्वय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast