Haryana Elections 2024: सीएम नायब सैनी को कांग्रेस पर जुबानी हमला, बोले- जिनके खुद के खाते खराब,वहीं मांग रहे है भाजपा से हिसाब

Haryana Elections 2024: सीएम नायब सैनी को कांग्रेस पर जुबानी हमला, बोले- जिनके खुद के खाते खराब,वहीं मांग रहे है भाजपा से हिसाब

Haryana Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर अपना जुबानी हमला बोला है। उन्होंने एक शायदी के माध्यम से कहा है कि जिन लोगों के खुद के खाते खराब है वहीं अब भाजपा से उसके कार्यकाल का हिसाब मांग रहे है। मुख्यमंत्री बुधवार को जिले के हलका बादली मुख्यालय पर पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का नामांकन भरवाने आए थे। यहां तालियों की गड़गड़ाहट के बीच धनखड़ के समर्थन में मुख्यमंत्री ने बादली में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने कार्यकाल में कमीशन मोड़ पर काम करती है जबकि भाजपा ने हमेशा ही मिलन मोड़ पर काम किया है। भाषण के बाद मीडिया के रूबरू हुए सीएम बादली हलके की सरदारी से धनखड़ को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा और ओपी धनखड़ के समर्थन में लोगों में जोश दिखाई दे रहा है ठीक ऐसा ही जोश पूरे हरियाणा में दिखाई दे रहा है। सीएम ने जहां इस चुनाव में बादली की सीट भाजपा के खाते में जाने का दावा किया। वहीं उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया। उन्होंने बादली की जनता से धनखड़ को जिताकर चंड़ीगढ़ भेजने की अपील की।

कांग्रेस पर बरसे ओपी धनखड़

पूर्व मंत्री और बादली हलके से भाजपा प्रत्याशी ओपी धनखड़ ने भी मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता बादली में विकास न होने की बात करते है। कांग्रेसियों को यह पता होना चाहिए कि पहले वह विस चुनाव में अपना नामांकन झज्जर भरने जाते थे। लेकिन अब उन्हें अपना नामांकन बादली में हीं भरना पड़ता है। विकास इसी बात से दिखता कि दीपेन्द्र हुड्डा के पिता भूपेन्द्र हुड्डा भी अब रोहतक की बजाय सांपला में अपना नामांकन भरते है। वहां भी एसडीएम उनकी ही सरकार ने बैठाया है। बादली को सब डिवीजन बनाने का काम भाजपा शासनकाल में हुआ। उन्होंने मंच से बादली के मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स पर भी अपना निशाना साधा।

Leave a comment