Haryana Elections 2024 : यमुनानगर में अभय चौटाला ने लगा दी वादों की झड़ी, किए कई बड़े ऐलान

Haryana Elections 2024 : यमुनानगर में अभय चौटाला ने लगा दी वादों की झड़ी, किए कई बड़े ऐलान

Haryana Elections 2024हरियाणा के यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर बोल हल्ला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का किया काम। इनेलो बसपा-गठबंधन की सरकार आने पर हरियाणा के लिए अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट होगा।

वहीं इनेलो पार्टी के अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की 10 वर्ष सरकार रही है उसके बाद हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की 10 वर्षों से सरकार बनी है दोनों सरकारों ने ही हरियाणा प्रदेश की जनता के साथ धोखा विश्वास खाद किया है उन्होंने कहा है कि अब इनेलो और बसपा का मजबूत गठबंधन हुआ है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गठबंधन सरकार आने पर हरियाणा के लिए अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट होगा अब तक की सरकारों ने हरियाणा प्रदेश के लिए यह काम नहीं किया है उनकी सरकार आने पर हरियाणा के लिए अलग राजधानी होगी और अलग हाईकोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 11सौ रुपए प्रति महीना उनके खाते में आएंगे और उनकी रसोई के लिए हर महीने फ्री सिलेंडर महिलाओं देंगे।

रैली में बोले आकाश आनंद

यमुनानगर में आज इनेलो बसपा गठबंधन की रैली मैं बसपा के उत्तराधिकारी आकाश आनंद और आईएनएलडी के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की आकाश आनंद ने जनता को संबोधित करते हुए जनता को कहां की आज इंद्रलो के और बसपा का विधानसभा चुनाव में मजबूत गठबंधन हुआ है। इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा बसपा दोनों मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इस चुनाव में बढ़-चढ़कर पार्टी के लिए कम करें और अभय सिंह चौटाला को जिताकर गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार आने पर ही सभी वर्गों का भला हो सकता है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही हरियाणा वासियो के साथ धोखा छल किया है।

Leave a comment