Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार मामले में की प्रेस कॉन्फ्रेस, कही ये बड़ी बातें

HARYANA NEWS: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार मामले में की प्रेस कॉन्फ्रेस, कही ये बड़ी बातें

HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार में दुष्यंत चौटाला ने सीआईए पर कई गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा नेताओं के घर में घुसकर सीआईए पुलिस ने बदतमीजी की। यहां तक कि महिला अध्यक्ष के घर बिना महिला पुलिस कर्मी के सीआईए वाले पहुंचे और उनकी पर्सनल अल्मारियों में जाकर ताकझाक की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने छात्रों की आवाज उठाई और वहां एक-दो गमले टूटे थे। क्या अब नायब सैनी की पुलिस गमले तोड़ने पर भी रात को 12 बजे घरों में घुसकर गिरफ्तारी करती है।

जजपा नेताओं के परिवार के साथ धक्का-मुक्की की

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा नेताओं के परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनके घरों से पुलिस डीवीआर तक ले आई। दुष्यंत ने बताया कि हम पुलिस के खिलाफ सुबूत जुटा रहे हैं और केस दर्ज करवाएंगे। इसमें सबसे बड़ी धारा दरवाजे से कूदने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की है। जीजेयू में सिर्फ गमले टूटे हैं। ना तो वीसी का गेट टूटा ना ही कोई तोड़फोड़ की गई।

दिग्विजय चौटाला का नाम FIR में सबसे आगे

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिग्विजय चौटाला का एफआईआर में सबसे आगे नाम है। दिग्विजय हिसार के सिटी थाने में आज जाकर गिरफ्तारी देने जाएगा। हम पहले भी जेल जाने से नहीं घबराए और ना ही अब घबराएंगे। हम सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।इसी घबराहट में पुलिस ने जजपा नेताओं को उठाया है। सरकार हमारे संगठन को कमजोर करना चाह रही है। अगर सरकार मशीनरी का दुरुपयोग कर दवाब बनाने का काम कर रही है तो हम सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ेंगे। अगर सरकार ने पुलिस पर एक्शन नहीं लिया तो हमारे एक-एक कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने का काम करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू , चार से अधिक व्यक्ति के एकत्र होने पर रोक

Haryana News: हरियाणा के हिसार में जिलाधीश एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं।

कोटपूतली–किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, जनसुनवाई शुरू

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Lok Sabha Women's Reservation Bill LIVE: ‘...यह बिल पास नहीं हो सकता’ महिला आरक्षण बिल को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

Lok Sabha Women's Reservation Bill LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के स्पेशल सेशन में महिला रिज़र्वेशन और डिलिमिटेशन पर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश की सोच में एक ड्राइविंग फ़ोर्स हैं। हम सभी ने अपनी ज़िंदगी में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है, उनसे बहुत कुछ सीखा है। प्रधानमंत्री और मेरे बीच कोई दिक्कत नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें