HARYANA:अवैध खनन को रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौके पर हुई मौत

HARYANA:अवैध खनन को रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौके पर हुई मौत

नूंह: हरियाणा में खनन माफियाओं को पकड़ने गए डीएसपी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं ने डीएसपी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे डीएसपी सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

दरअसल उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार तावड़ू में तैनात थे। वह डीएसपी को तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद डीएसपी खुद हरियाणा के जिले नुंह में  छापा मारने गए। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की। तभी उन्हें टक्कर मार दी गई। टक्कर डंपर से मारी गई थी। इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आईजी और नूंह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उन्हें खनन की जानकारी मिली थी। इसके बाद साढ़े 11 बजे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान डीएसपी को टक्कर मारी गई है।

Leave a comment