
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में नौवीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर पहले तो पांच लाख की फिरौती मांगी गई और जब अपहरणकर्ताओं को लगा कि उन्हें फिरौती नहीं मिलेगी तो अपहरणकर्ताओं ने छात्र के सिर ईंट मारकर हत्या कर दी। हैरत की बात तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई जब पता चला कि हत्या करने वाले आरोपी मृतक छात्र के पिता के दोस्त हैं और मृतक छात्र की तलाश करने का नाटक मृतक छात्र के पिता के और पुलिस के साथ मिलकर करते रहे।
यह नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला वहीं छात्र अभिषेक है जिस का अपहरण उसी के पिता के साथ काम करने वाले दोस्त ने कर लिया और फिर उसके पिता से 50 लाख की फिरौती की मांगी की। मृतक छात्र आशीष की मां के मुताबिक 14-15 तारीख की देर शाम 7:00 बजे के करीब उनके बेटे अभिषेक के दोस्त का फोन अभिषेक के पिता के फोन पर आया और उसने अभिषेक के बारे में पूछा उसके पिता ने जब पूछा की वह कौन है और किससे बात करनी है तो उसने अपना नाम राजा बताया जिसके बाद अभिषेक के पिता ने राजा को घर के फोन पर फोन करने के लिए कहा, इसके बाद घर के फोन पर राजा का फोन आया और उसने अभिषेक से बात की अभिषेक से उसने मैथ की कॉपी मंगाई थी और कहा था कि फ़ोन भी लेकर आना जब अभिषेक ने कहा कि वह फोन क्यों लेकर आए तो उसने कहा कि वह उसे कैसे खोज पाएगा वह स्कूल के पास खड़ा है।
राजा का फोन आने के बाद उनका बेटा अभिषेक मैथ की किताब और फोन को लेकर मैथ की कॉपी राजा को देने के लिए निकला था लेकिन उसी रात को अभिषेक जिस फोन को ले गया था उस फोन से उनके फोन पर फोन आया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसे छुड़ाने की एवज में 50 लाख का इंतजाम करें जिसे सुनकर उनके हाथ पांव फूल गए आनन-फानन में उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी पुलिस अभी उनके बेटे को खोज ही रही थी कि बीती रात पुलिस का फोन आया कि उनके बेटे का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक छात्र की मां ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
पैसों के लालच में की गई बच्चों की हत्या
वहीं इस मामले में फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक छात्र का अपहरण उसी के पिता के साथ काम करने वाले युवकों ने पैसे की लालच में किया था और जब उन्हें लगा कि मृतक छात्र के पिता से उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे तो आरोपियों ने उसी रात लगभग 4:00 बजे सुबह मृतक छात्र के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी और उसे एसआरएस मॉल के पास एक खाली बिल्डिंग के बेसमेंट में फेंक दिया।
आरोपी मृतक छात्र के पिता के दोस्त होने के नाते उनके लापता बेटे को खोजने में उनके और पुलिस के साथ मिलकर खोजने का नाटक करते रहे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मुख्य आरोपी अभिषेक उसके सहयोगी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है उनका तीसरा साथी मिथिलेश अभी पुलिस जब से बाहर है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment