
झज्जर: दिल्ली से लापता हुए युवक का शव झज्जर से बरामद हुआ है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हत्या किसने की और हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी अनुसार दो रोज पूर्व गुड्डा बाईपास के पास पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ था।
युवक के शरीर पर किसी नुकीली चीज से वार किए जाने के निशान थे। मृतक युवक की पहचान जब नहीं हो पाई तो पुलिस ने युवक के शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के डेड उसमें रखवाया था। रविवार को मृतक युवक के शव की पहचान हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मयंत्र निवासी गांव कैर दिल्ली के रूप में हुई है। पहचान के लिए झज्जर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मयंक की हत्या की आशंका जताई है।
उसी पर झज्जर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर पुलिस ने मयंक के शव का झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment