HARYANA: खून से लतपत मिला एक व्यक्ति का शव, भाई पर लगा हत्या का आरोप

HARYANA: खून से लतपत मिला एक व्यक्ति का शव, भाई पर लगा हत्या का आरोप

झज्जर: हरियाणा के झज्जर के गांव मातनहेल में एक व्यक्ति की सिर व मुंह पर चोट मारकर हत्याकर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के भाई पर लगा है। आरोपी फरार बताया जाताहै। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी कि मातनहेलगांव की एक गली में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक की पहचान 45वर्षीय श्रवण पुत्र चतर सिंह निवासी मातनहेल के रूप में हुई है। पुलिस केअनुसार श्रवण के सिर व मुंह पर चोट के निशान थे। इसलिए आशंका यहीं जताई  गई है कि श्रवण की हत्या मुंह व सिर पर किसी चीज से हमला कर की गई है।पुलिस ने उसी समय श्रवण की मां को मौके पर बुलाया। श्रवण की मां ने हीपुलिस के सामने श्रवण की हत्या किए जाने का आरोप श्रवण के भाई अजय परलगाया है। आरोपी फरार बताया जाता है।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिएजाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।यहां पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और बादमें शव को परिजनों के हवाले कर दिया। श्रवण की हत्या किए जाने के पीछेकारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलुपर गौर कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले मेंआरोपी के खिलाफ हत्या का अभियोग अंकित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेजकर दिएहै।

Leave a comment