HARYANA CRIME: पत्नी के प्रेमी ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पति की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

HARYANA CRIME: पत्नी के प्रेमी ने शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पति की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पानीपत: हरियाणा के पानीपत के समालखा ब्लॉक के गांव पट्टी कल्याणा में युवक के मर्डर के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी ने मृतक रवि को हत्या से पहले शराब में नींद की गोलियां मिलाकर बेसुध किया उसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर 3 फुट के गहरे गड्ढे में नग्न अवस्था मे दबा दिया था। आरोपी के साथ मृतक रवि की पत्नी के संबंध भी उजागर हुए हैं।

एएसपी विजय सिंह ने बताया कि 11 तारीख को रवि के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की थी ।जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का पर्चा दर्ज किया था। बीते रोज रवि के हत्या का मामला सामने आने पर शक के आधार पर प्रवीण से पूछताछ की गई तो सारे मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने प्लॉट में गड्ढा खोदकर मृतक रवि के शव को नग्न अवस्था मे दबा दिया था। मृतक रवि की पत्नी और आरोपी प्रवीण के बीच प्रेम संबंध था और यही रवि की हत्या का कारण बना।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई खानपुर भिजवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कस्सी कुल्हाड़ी व मृतक के कपड़ो की पूछताछ करेगी।

बता दें कि पट्टीकल्याणा निवासी रवि उर्फ मोनी 11 दिसंबर को घर से करनाल गाड़ी देखकर आने के लिए शाम के समय निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद अगले दिन उसके भाई रजत ने हल्दाना चौकी पुलिस को शिकायत देकर रवि के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश में लगी थी। लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। आरोपी के रवि की पत्नी के बीच अवैध संबंधों को पता था। मृतक के 5 बच्चे है।

Leave a comment