HARYANA CRIME: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करते थे स्नैचिंग, पुलिस ने 4 लोगों को धर दबोचा

HARYANA CRIME: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर करते थे स्नैचिंग, पुलिस ने 4 लोगों को धर दबोचा

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में जासूसी कर्मचारीपुलिस को बडी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आंखों में मिर्ची डालकर ऑटो स्नैचिंग की वारदात का 30 घण्टे में किया खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़े गए आरोपियों से स्नैंच किया हुआ। ऑटो भी बरामद किया हैं।

पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर पाल व उसकी टीम ने ऑटो स्नैंचिग की वारदात का 24 घण्टे में खुलासा करते हुए 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान गुरविन्द्र उर्फ गुरी वासी मौहाली पजांब (20 वर्ष), सुखजिन्द्र उर्फ लाडी निवासी रामपुर कलां जिला मौहाली (23 वर्ष), अर्षदीप उर्फ अर्ष निवासी बडयाल अमृतसर (19 वर्ष )तथा गुरमानजीत सिंह उर्फ नूर पुत्र शख्तर सिंह निवासी बडयाल अमृतसर (25 वर्ष) के रुप में हुई।

पीडित जयकुमार पुत्र भरत शाह निवासी रघुनाथपुर जिला शिवानी बिहार हाल किरायेदार बलटाना पंजाब नें  पंचकूला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह  दिन से ऑटो चलाता है ओर पंचकूला सेक्टर 21 पंचकूला जानें के लिए बिठाया गया जैसे ही पंचकूला सेक्टर 04/21 के नजदीक पंहुचे तो उन लडको नें ऑटो रुकवानें के लिए कहा, जब ऑटो को रोका तो किराये के लिए कहा तो उन्होनें ऑटो चालक की आंखो में मिर्ची डाली पीछे से 2 अन्य मोटरसाईकिल सवार उनकी मदद में आ गये और तीनों लडकों नें ऑटो को पीछे जीरकपुर की तरफ भगा कर ले गये। थाना सेक्टर 05 में मामला दर्ज किया गया।

इस मामलें की जांच  डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम द्वारा की गई।  पुलिस ने सीसीटीवी कैंमरो की मदद से स्नैंचिग की वारदात को खुलासा करते 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियो के पास स्नैंच किया हुआ ऑटो बरामद किया गया  

Leave a comment