Women Reservation Bill: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। साथ ही इस सम्मेलन को सीएम सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में आकर गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। नारी ने वेदों की रचना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सीएम सैनी ने कहा कि नारी का सम्मान हमने अपनी संस्कृति और संस्कारों में पाया गया है।
सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाने का काम किया है। हरियाणा के पानीपत से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। यहां उपस्थित बहनों ने अपने-अपने क्षेत्र में महारत की है और समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर 923 हुआ। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं चलाई।
महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का काम हरियाणा सरकार ने किया- सीएम
सीएम नायब सैनी ने कहा कि पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाएं, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन और निर्भया फंड जैसी योजनाएं महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए चलाई। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का काम हरियाणा सरकार ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 में लागू किया जाएगा। ये अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्य धारा में लाने का काम करेगा। हरियाणा प्रदेश में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।