‘…उन पर लाठीचार्ज चलवाएं’, सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को दी नसीहत

‘…उन पर लाठीचार्ज चलवाएं’, सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को दी नसीहत

Haryana News:  किसानों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि वे किसानों को सशक्त बनाने का कार्य करें, न कि उन पर लाठीचार्ज चलवाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि किसान किस तरह खेतों में मेहनत करता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि आप किसानों को मजबूत करने का काम करें, उन पर लाठी मत चलवाएं। मैं किसान का बेटा हूँ, मुझे मालूम है कि किसान की पीड़ा क्या है, वो कैसे खेत में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि  पहले हम हरियाणा में 14 फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रहे थे। अब हम सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रहे हैं। पहले भी मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री को सुझाव दिया था कि उन्हें किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें आश्वासन देना चाहिए कि वह एमएसपी पर फसल खरीदेंगे। उन्हें किसानों को राहत देनी चाहिए। सैनी ने कहा कि मैं अब भी पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि किसानों पर लाठियां न चलाएं, बल्कि उन्हें सशक्त बनाएं।

5 मार्च को किसानों ने किया चंडीगढ़ कूच का ऐलान

आपको बता दें कि 5 मार्च को किसानों ने चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ में घुसने नहीं दिया। पुलिस ने कई जगहों पर किसानों को रोका। इस वजह से ज्यादातर प्रदर्शनकारी अपने जिलों तक ही सीमित रह गए।

Leave a comment