HARYANA: सोनीपत में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की हुई मौत

HARYANA: सोनीपत में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की हुई मौत

सोनीपत:  हरियाण के सोनीपत जिले के गांव औरंगाबाद में बीती रात फ्लोर मिल चलाने वाले दीपक की ताबड़तोड़ गोली चला कर हत्या कर दी गई है दिवाली के त्यौहार पर गांव के ही कुछ युवकों के साथ आपसी कहासुनी हुई थी और जिसके चलते बाद में गांव की पंचायत में आरोपियों से माफीनामा मंगवाया गया था। माफीनामा की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने देर रात ताबड़तोड़ काफी गोलियां मारकर हत्या कर दी है। जहां गांव में दहशत का माहौल है तो वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोनीपत में हत्या लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है और आए दिन वारदातों में इजाफा हो रहा है जहां बीती रात सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के रहने वाले दीपक को गांव के ही कुछ युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 12 गोलियां मारकर हत्या वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों की माने तो मृतक दीपक खेवड़ा गांव में अपना आटे का मिल चलाता था। देर रात अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था रास्ते में गांव के ही कुछ हमलावरों ने रास्ते में राई के गांव औरंगाबाद के स्टेडियम के नजदीक एक के बाद एक 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी और मौके से आरोपी फरार हो गए हैं वहीं मृतक दीपक की उम्र करीबन 37 वर्ष बताई जा रही है और मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक के दीपक के पिछले 3 सालों से अपना आटे का मिल चला रहा था।वहीं

मौके पर एफएसएल की टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं और शव को नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस  आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। गांव में गमगीन माहौल है।

Leave a comment