Haryana Crime: महेंद्रगढ़ में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Haryana Crime:  महेंद्रगढ़ में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Firing In Mahendragarh: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से दहल गया। इस फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई। साथ ही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के आरोपी मौके से फरार हो गए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी।   

यह पूरी घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ के राजावास गांव में हुई। जहां 30 जनवरी की रात 8 बजे आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में सुरेंद्र नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मूलचंद और मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरा गांव एक घटना स्थल पर जमा हो गया। उन्होंने आरोपी को पकडने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

गांवों के मुताबकि, मूलचंद और मुकेश कुमार दोनों शादीशुदा हैं। हमले के दौरान मूलचंद को हाथ व पैर में गोली लगी है, जबकि मुकेश कुमार को दोनों पैरों में गोली लगी है। सतनाली पुलिस व हेड क्वार्टर डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि, परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment