Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Budget 2026: बजट सत्र में हरियाणा के राज्यपाल ने सैनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जानें क्या कुछ कहा

Haryana Budget 2026: बजट सत्र में हरियाणा के राज्यपाल ने सैनी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जानें क्या कुछ कहा

Haryana Budget 2026: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष के अभिभाषण हुई है। इस दौरान उन्होंने 15वीं हरियाणा विधानसभा के दूसरे बजट सत्र के शुभ अवसर पर सभी का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही देश की सच्ची सेवा और वंदे मातरम की सच्ची अभिव्यक्ति है।

राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा विजन डॉक्युमेंट वर्ष 2047 एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए रणनीतिक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। अंत्योदय दर्शन संवेदनशील शासन की नैतिक प्रतिबद्धता है। सोशल सिक्योरिटी पेंशन अब एक्टिव मोड पर दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को हर महीने 3200 मिलते हैं। प्रदेश में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार से ज्यादा मकान बनाए गए।

हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रण नीतियां अपनाई गई है। हरियाणा ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती की दिशा में देश के लिए कायम की एक नई मिसाल पेश की है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए उनके सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को प्राथमिकात दी गई है।  

राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने राज्य की भर्ती की प्रक्रिया में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता, पहुंच और समान अवसर पर विशेष ध्यान दिया है। विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को आधुनिक आवश्यकताओं के विकसित  अनुरूप किया जा रहा है। सरकार राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून के राज को सबसे प्राथमिकता ज्यादा दी जा रही है। 1 जुलाई 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक पंजीकृत मामलों में सजा की दर बढ़कर 74.13 प्रतिशत हुई। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कों, परिवहन, शहरी सुविधाओं और डिजिटल ढांचे के विकास को दी है प्राथमिकता

प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि वर्ष 2025 -26 के दौरान 6030 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया। राज्य के अर्थव्यवस्था के लिए 11607 करोड रुपए की लागत का हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर गेम चेंजर साबित होगा। हरियाणा निवेशकों के लिए उभरा एक पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा है। वर्ष 2023 -24 में राज्य का कुल निर्यात 2.75 लाख करोड रुपए के ऐतिहासिक आंकड़े को छू गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024- 25 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 1 लाख 61 हजार 707 करोड रुपए के ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ। सम्मानित सदन ने 22 सितंबर 2025 को जन्म विश्वास बिल 2025 पास करके इतिहास रच दिया।  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि  सरकार ने ग्रामीण विकास को केवल बुनियादी सुविधाओं तक नहीं रखा सीमित बल्कि सम्मानजनक जीवन स्तर को लक्ष्य बनाए। महाग्राम योजना के तहत 19 गांव में परियोजनाएं पूरी और 43 गांव में कार्य प्रगति पर है। गांवों में सरकार ने 983 अटल लाइब्रेरी, 415 इनडोर जिम और 616 महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए।  सम्मानित सदन के सभी माननीय सदस्यों की सिफारिश पर इस वित्त वर्ष अब तक 963 करोड़ 40 लाख रुपए की नई परियोजनाओं स्वीकृति को दी गई।

राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि नगर निर्गमन की सीमाओं के भीतर 858 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए अधिसूचित किया गया।  सरकार हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2020-21 से पूरे राज्य में 223 नए सबस्टेशन बनाए गए है। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 6019 गांव में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

प्रो असीम कुमार घोष ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं को समर्पित एक सिख म्यूजियम और मेमोरियल बनाने के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृत की गई। इस वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक कुल राज्य जीएसटी वृद्धि में हरियाणा देश में सभी राज्यों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 3.8 प्रतिशत का प्रभावी योगदान दे रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast