Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: तालाब में मिला पूर्व महिला सरपंच का शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: तालाब में मिला पूर्व महिला सरपंच का शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के उचाना जिले के मनोरपुर गांव के पूर्वमहिला सरपंच खुजानी देवी की जलघर के तालाब में डूबने से मौत हो गई। साल 2009 में हुए सरपंच के चुनाव में 640 वोटों से जीत हासिल की थी। महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आमजन ने डायल 112के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर फॉरेनसिक टीम की निगरानी में डेड बॉडी को निकलवाया।  

पुलिस अधिकारी SHO बलजीत सिंह ने बताया कि हमें आमजन से सूचना मिली थी कि मनोरपुर गांव के जलघर में बने पानी के तालाब में बुजुर्ग महिला की डेड बॉडी मिली है। जिसकी पहचान पूर्व सरपंच खुजानी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। शव को जींद के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। वहां पर पोस्टमार्टम किया जायेगा। परिवार के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की दवाइयां चली हुई थी और वो मानशिक रूप से परेशान थी

आम जनता ने लोगों को दी सूचना

आमजन ने बताया की मनोरपुर गांव के जलघर में बने तालाब में एक महिला की डेड बॉडी दिखाई दी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश में मौसम का बिगड़ा मिजाज! 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 24 अगस्त को दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में अगले 8 घंटे के दौरान तूफानी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों के साथ आम जनजीवन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

चंडीगढ़ में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 3 लोग गिरफ्तार; विस्फोटक और हथियार बरामद

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध IED और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन 36 में FIR दर्ज की गई है और जांच चल रही है। पकड़े गए लोगों के पास से एक संदिग्ध IED और अन्य सामान बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि चंडीगढ़ में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना हो सकती है। घबराने या परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा और एहतियाती कदम उठा रही है।

यूपी-हरियाणा में ED का बड़ा एक्शन, 9 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी ITC मामले में की गई कार्रवाई

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के कथित धोखाधड़ीपूर्ण लाभ और उसके हस्तांतरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नौ परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक ED के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के साथ हरियाणा के फरीदाबाद स्थित विभिन्न परिसरों में यह कार्रवाई की। मामले में फर्जी ITC के जरिए कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast