Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश में मौसम का बिगड़ा मिजाज! 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश में मौसम का बिगड़ा मिजाज! 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Aaj Ka Mausam 24 August 2026: देश में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 24 अगस्त को दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में अगले 8 घंटे के दौरान तूफानी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसलों के साथ आम जनजीवन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग ने 24 अगस्त को देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की आशंका जताते हुए 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। ऐसे में इन राज्यों के लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

राजधानी दिल्ली और उत्तर में आज यानी 24 अगस्त को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। IMD ने आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर, महोबा, ललितपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, कानपुर, सोनभद्र, मथुरा, मुरादाबाद, बदायूं और इटावा समेत कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज यानी 24 अगस्त को मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। हिमाचल की राजधानी शिमला के अलावा मंडी, कांगड़ा, ऊना, सोलन, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और किन्नौर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी है, जबकि हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंडीगढ़ में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 3 लोग गिरफ्तार; विस्फोटक और हथियार बरामद

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध IED और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन 36 में FIR दर्ज की गई है और जांच चल रही है। पकड़े गए लोगों के पास से एक संदिग्ध IED और अन्य सामान बरामद किया गया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि चंडीगढ़ में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना हो सकती है। घबराने या परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा और एहतियाती कदम उठा रही है।

PNG को लेकर आया सरकार का बड़ा आदेश, इन लोगों का रद्द हो सकता है एलपीजी कनेक्शन

PNG Connection:भारत सरकार ने देश में रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर को लेकर एक बड़ा निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को कहना है कि LPG सिलेंडर की जगह पाइपलाइन वाली नेचुरल गैस के इस्तेमाल को तेजी बढ़ावा दें। ताकि एलपीजी की सप्लाई को कम किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast