Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 4 से 9 तक…खेल क्या है? क्रॉस वोटिंग पर श्रुति चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना

Haryana News: 4 से 9 तक…खेल क्या है? क्रॉस वोटिंग पर श्रुति चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पेट्रोल और LPG की स्थिति, विकास कार्यों और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को लेकर भी कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ी मुश्किल से अपनी साख बचा पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी अपने हालात संभालने में समय लगेगा। कांग्रेस पार्टी खुद नहीं जानती कि उसे क्या करना है, कभी 4, कभी 5, तो कभी 9 क्रॉस वोटिंग की बात करती है।

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देश में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने को उन्होंने जनता के लिए बड़ी राहत बताया। भिवानी दौरे के दौरान श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विकास कार्यों को याद किया। चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के हर कोने में विकास पहुंचाया, खासकर लिफ्ट इरिगेशन योजना ऐतिहासिक रही।

सीएम सैनी करेंगे बड़ी घोषणाएं

वहीं गांव कैरु में करीब 16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया। आने वाले 31 मार्च को तोशाम में आयोजित लिफ्ट इरिगेशन मेले को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी घोषणाएं करेंगे। वहीं विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर क्या पड़ता है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast