
Bahadurgarh Crime: हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में युवती का शव मिलने का मामला सुलझा ही था कि अब बहादुरगढ़ में एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला मेहंदीपुर डाबोदा गांव में केएमपी फ्लाईओवर के पास का है। देर रात को यहां संतर में पड़े कंबल पर किसी की नजर गई। शंका हुई तो कंबल खोला गया, उसमें महिला की लाश थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
नहीं हुई महिला की पहचान
महिला कौन है, किसने और किन कारणों से किस तरह से इसको मारा ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। आसपास गांव में पूछताछ के दौर जारी है। शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है।
Leave a comment