Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बहादुरगढ़ में रेप आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Haryana News: बहादुरगढ़ में रेप आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Bahadurgarh Encounter: हरियाणा के बहादुरगढ़ में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने एवीटी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना कसार गांव के पास स्थित केएलजे हाइट्स के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान लाइनपार क्षेत्र निवासी मोहित उर्फ मेंडी और दीपक के रूप में हुई है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मोहित के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी दीपक को भी हिरासत में लिया गया।

दोनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक दिन पहले 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

Also read: HARYANA NEWS: पानीपत में शादी वाले घर में पसरा मातम, बहन की शादी में आए भाई की हत्या

दोनों आरोपी दुष्कर्म की वारदात में शामिल

मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी दुष्कर्म की वारदात में शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहित उर्फ मेंडी के खिलाफ चोरी, छीना-झपटी और मारपीट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी दीपक के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने मानी सफाई कर्मचारियों की मांगें, न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये तय

HARYANA NEWS: हरियाणा में एक मई से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर चल रहे अग्निशमन कर्मचारियों की करीब एक दर्जन मांगों को मानने के लिए प्रदेश सरकार सहमत हो गई है। हरियाणा निवास में बुधवार को शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के साथ दो चरणों में छह घंटे चली वार्ता सिरे चढ़ने के बाद नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नेताओं ने वीरवार को रोहतक में प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार के साथ हुई बातचीत के बिंदु रखे जाएंगे। उसी समय यदि सहमति बनी तो हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया जा सकता है।

UP Storm Death: आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 89 तक पहुंचा, भदोही में सबसे ज्यादा तबाही; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राज्य में अब तक 89 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान भदोही जिले में हुआ है, जहां तेज तूफान और बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast