Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Storm Death: आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 89 तक पहुंचा, भदोही में सबसे ज्यादा तबाही; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

UP Storm Death: आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 89 तक पहुंचा, भदोही में सबसे ज्यादा तबाही; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

Storm Havoc in UP: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में बदलता मौसम लोगों पर कहर ढहा रहा है। दरअसल, UP में बुधवार को अचानक आए आंधी-तुफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में अब तक 89 तक लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भदोही शामिल है, जहां 15-16 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा प्रयागराज, कानपुर देहात, मिर्जापुर, बदायूं, चंदौली, सोनभद्र और फतेहपुर समेत कई जिलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, CM योगी आदित्यनाथ ने हालात को गंभीरता से लेते हुए अफसरों को तत्काल राहत और बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।

CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख जताया है। जिसके बाद उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए। और घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा फसलों, मकानों और अन्य संपत्तियों के नुकसान का सर्वेक्षण तुरंत पूरा कर रिपोर्ट दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी पीड़ितों की अनदेखी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के निर्देश दिए हैं। जबकि राज्य आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Also read: प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, मौत की वजह का हुआ खुलासा; नीला पड़ा शरीर

भदोही में सबसे ज्यादा तबाही

इस आपदा का सबसे ज्यादा असर भदोही में देखा गया है। आंधी-बारिश और तेज हवाओं के चलते भारी नुकसान हुआ है। देर रात मची तबाही में 17 लोगों ने जान गवाई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। इसके अलावा मिर्जापुर में 15, प्रयागराज में 17, फतेहपुर में 10, में बदायूं में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब,कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

Haryana news : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा वैसे तो पहले ही कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य है

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है।

Haryana Weather : हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast