Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नायन गांव में हुए चर्चित यादराम हत्याकांड में शामिल कुछ आरोपी नारनौल-रेवाड़ी रोड स्थित चिंकारा रेस्ट हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने मौके पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में गांव कालबा निवासी संजय उर्फ भोलिया के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया और उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसके दो साथी घनश्याम और आदित्य मौके से फरार हो गए थे, लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगातार दबिश देकर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का उपचार पुलिस निगरानी में चल रहा है। अस्पताल के माइनर ओटी के बाहर पुलिस गार्ड तैनात किया गया है, वहीं अस्पताल परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

क्या था पूरा मामला

गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को नांगल चौधरी के गांव नायन में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ियों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। यादराम अपने रिश्ते में लगने वाली भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए हुए थे। प्रारंभिक तौर पर इस घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे पुरानी रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या बताया था। परिजनों की शिकायत और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब इस मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast