Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Crime: पहले युवक को पीटा, फिर बेरहमी से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Haryana Crime: पहले युवक को पीटा, फिर बेरहमी से की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Haryana Crime: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। तेजधार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की गई है और हत्या करने से पहले युवक की बेरहमी से पिटाई भी की गई है। युवक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान भी हैं। वारदात बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर की है। मृतक युवक की पहचान मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रवि के रूप में हुई है। रवि पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था और वह बहादुरगढ़ के जूता फैक्ट्री में काम करता था।

सुबह के समय रवि का शव छोटू राम नगर की खाली जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। मौके का मुआयना करने के लिए झज्जर जिले के एसपी वसीम अकरम भी दल बल के साथ पहुंचे। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि रवि ने रात के समय दोस्तों के साथ मिलकर शराब का सेवन किया था। दोस्तों ने उसे अपने पास रुकने के लिए भी कहा था लेकिन वह रात के समय अकेला ही घर के लिए निकल गया था और सुबह उसका शव इस हालत में मिला है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए रवि के दोस्तों को बुलाया है। पूछताछ में क्या निकल कर सामने आता है यह देखने वाली बात होगी।

रवि की बेरहमी से हत्या किसने की है और इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। अब देखना यह होगा कि आखिर पुलिस कब तक असली गुनहगारों तक पहुंच पाती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast