Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बहादुरगढ़ में लघु लुहान अवस्था में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

Haryana News: बहादुरगढ़ में लघु लुहान अवस्था में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव मातन में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बहादुरगढ़ के बेरी रोड़ पर खेतों के कच्चे नाले में करीब 35 से 40 वर्ष की महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गांव के सरपंच ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को कच्चे नाले में लाकर डाला गया हो। पुलिस के अनुसार मृतका ने नीले रंग की पजामी, लाल-भूरे रंग का सूट और पीली चुन्नी पहन रखी थी। महिला के हाथों पर ममता, सोनू, राकेश, ईश्वर और राजकुमारी पाल नाम लिखे हुए मिले हैं। पुलिस इन नामों के आधार पर भी मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मांडोठी चौकी पुलिस ने हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के आसपास के जिलों में महिला की पहचान, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मगर पुलिस इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर पुलिस हत्या की इस गुत्थी को कब तक सुलझाने में सफलता हासिल कर पाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: द्वारका में गोल्ड चेन स्नैचिंग का खुलासा, 27 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Delhi Crime News:  राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले पुलिस ने गोल्ड चेन स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कुख्यात अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेटें और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast