HARYANA: कुल्हाड़ी गैंग के आतंक ने सोनीपत के पेट्रोल पंप पर लगाया ताला, अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी

HARYANA: कुल्हाड़ी गैंग के आतंक ने सोनीपत के पेट्रोल पंप पर लगाया ताला, अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी

सोनीपत: कुल्हाड़ी गैंग के आंतक से परेशान होकर हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 24 घंटों के लिए पेट्रोल पंप को बंद कर दिया है। आज सुबह 6 बजे से लेकर कल 6 बजे तक जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। लेकिन आपातकालीन वाहन एंबुलेंस के लिए छूट दी गई है। पेट्रोल पंप डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने कुल्हाड़ी गैंग के लुटेरों को पकड़वाने वाले को 1 लाख रुपये भी देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि 28अगस्त तक लुटेरे नहीं पकड़े गए तो 28अगस्त को मिनी सचिवालय पर अनिश्चित काल धरना शुरू किया जाएगा। इन्होंने पिछले दिनों सोनीपत के एसपी को एक ज्ञापन दिया था। एसपी हिमांशु गर्ग को लिखित में शिकायत देने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। हरियाणा के गृह मंत्री से भी सोनीपत में क्राइम की घटनाओं पर संज्ञान लेने को कहा गया है। बता दें कि 5वारदात होने के बाद भी सोनीपत पुलिस कुल्हाड़ी गैंग के लुटेरों का कुछ नहीं कर पर पाई है। पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही है।

 

एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर कुल्हाड़ी गैंग फरार हो जाते है।पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने पिछली बार भी बंद करने को लेकर चेतावनी दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खालीहै। सोनीपत अपराध के मामले में नंबर वन हुआ है। लूट,चैन स्नैचिंग और कुल्हाड़ी गैंग का आंतक की सभी घटनाएं शहर में सबसे ज्यादा बढ़ी हुई हैं।

Leave a comment