
CM Nayab Saini in Sonipat: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोनीपत पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और राजीव जैन को मानने में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कामयाब हुए। टिकट कट जाने से राजीव जैन नाराज चल रहे थे। राजीव जैन ने आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी भरा था। आज राजीव जैन आजाद उम्मीदवार के तौर पर भरे नामांकन को वापिस लेंगे।
इसके बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजीव जैन और कविता जैन हमारी पार्टी के अहम हिस्सा है। दोनों रास्ता बदलेंगे तो मैं खुद आ जाऊंगा। पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ाना है। राजीव जैन और कविता जैन के सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव जैन और कविता जैन पार्टी के लिए मदद करेंगे। इसके साथ ही सीएम नायब सैनी बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
अनिल विज के बयान पर बोले नायब सैनी
कांग्रेस सांसद जय प्रकाश के बयान पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में इस तरह के बयान देना। इससे समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा ये वो कभी नहीं सोचते है। अनिल विज के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले बयान पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा होनी चाहिए।
Leave a comment