
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने धोखे का पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस आदतन धोखेबाज पार्टी है, झूठ का बुलिंदा है और इस मेनिफेस्टो को नदी में फेंक देना चाहिए। वही मेनिफेस्टो में नशा मुक्त हरियाणा की बात को लेकर विज ने हाथ जोड़ते हुए कहा की एक तरफ ये लोग हिमाचल में भांग की खेती करवाने की बता कर रहे है तो दूसरी तरफ नशा मुक्त की पार्टी तो एक ही है जल्द ही रंग दिख जाएंगे।
कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात पर कांग्रेस के आगे हाथ तक जोड़ दिए। विज ने कहा की कांग्रेस आदतन धोखेबाज पार्टी है, जब हिमाचल का चुनाव था तब भी यही कहा था की हम महिलाओं को 500का सिलेंडर देगे लेकिन आज हालात क्या है? लोगो की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं। ये सिर्फ धोखे का पत्र है झूठ का बुलिंदा है और इसको बिलकुल नदी में फेंक देना चाहिए।
मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस पर बरसे अनिल विज
वहीं अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की बात कही है जिसे लेकर विज ने हाथ जोड़ते हुए कहा की इससे बड़ी कोई बात नहीं है। ये लोग हिमाचल में बोलते है की भाग बोएंगे और उसको बेचेंगे। हरियाणा में बोलते है मुक्त करेंगे। पार्टी तो एक ही है और जीतने के बाद कैसे रंग बदलती है उसका उदाहरण हमारे पड़ोस में है।
Leave a comment