Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड जीतकर क्रिकेट टीम ने भारत के तक में और सितारे लगा दिए हैं इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और सुरजेवाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह तो उनकी सरकार में पैदा किए गए गलत एलिमेंट थे और जो उनकी सरकारों के सहयोग से लूटपाट करते थे। अब उनकी वह दुकान बंद हो गई जिसके चलते यह इस तरह की घटनाएं करते हैं।
...तो उनके पेट में क्या दर्द है- अनिल विज
आप पार्टी के संयोजक वी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वह पंजाब में जाते हैं तो सरदार बन जाते हैं और जब बिहार जाते हैं तो बिहारी बन जाते हैं जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल ने उनके बयान पर कहा कि भारतीय परंपराओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है हर कोई करता है और मुख्यमंत्री भी यहीं कर रहे हैं तो उनके पेट में क्या दर्द है।
सुरजेवाला को दी सलाह
रणदीप सुरजेवाला ने आप पार्टी को बीजेपी की B टीम बताया जिसपर अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला को राजनीति छोड़कर पंडताई शुरू कर देनी चाहिए ।