
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक यह पूरा घटना अंबाला के बलाना गांव की है। जहां पूरा परिवार रात को खाना खा कर सोया था, लेकिन सुबह उठ नहीं पाया। जानकारी के अनुसार परिवार में छोटी बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था। हरियाणा पुलिस ने अंबाला के बलाना गांव में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, जांच जारी है। अंबाला के डीएसपी ने बताया कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जांच जारी है।
1. संगत राम पुत्र जागीर सिंह जाति जटृ सिख वासी गांव बलाना उम्र करीब 65 वर्ष
2. सुखविंदर सिंह पुत्र संगत राम उम्र करीब 34 वर्ष वासी गांव बलाना
3. महिंद्रो कौर पत्नी संगत राम वासी गांव बलाना
4. रीना पत्नी सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना
5. आशु पुत्री सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना उम्र करीब 5 वर्ष
6. जस्सी पुत्री सुखविंदर सिंह वासी गांव बलाना उम्र करीब 7 वर्ष
Leave a comment