Search KhabarFast

Press ESC to close

अंबाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 क्विंटल 76 किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अंबाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 क्विंटल 76 किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला में इन दिनों पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम लगा रही है। अंबाला की CIA 1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबाला के नग्गल इलाके से एक ट्रक में कई क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने अनिल नामक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में ट्रक ड्राइवर को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी कि यह इतनी बड़ी खेप कहां सप्लाई होनी थी और कितने समय से नशा तस्करी का काम कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, 24 जून 2025 को CIA-1 टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक ड्राइवर मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर अंबाला की ओर आ रहा है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में CIA-1 ने तुरंत प्लान बनाया और नग्गल इलाके में नाकेबंदी शुरू की। जैसे ही ट्रक को रोका गया, पुलिस ने जांच शुरू की और ट्रक में 4 क्विंटल 76 किलो चूरापोस्त बरामद किया। इसकी कीमत लाखों में थी, और ये नशा युवाओं को बर्बाद करने के लिए तैयार था। लेकिन अंबाला पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद CIA 1 की टीम ने नाकेबंदी की और ट्रक को रुकवाया जांच करने पर उसमें से 4 क्विंटल 76 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ । ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर आ रहा था जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी कि नशे की सप्लाई कहां करने वाला था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Crime News: लोहरदगा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

Haryana News:सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पति-पत्नी समेत 3 को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से सनसनखीजे खबर सामने आई है। रविवार यानी 24 मई की देर रात अपराधियों ने प्लैट में घुसकर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सोनीपत के टीटीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों की धारदार हथियार से मिर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast