Haryana News: बिना अनुमति के दिल्ली जाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है- अनिल विज

Haryana News: बिना अनुमति के दिल्ली जाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है- अनिल विज

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में किसानों के विरोध पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि क्या उन्होंने अनुमति ली है? उन्हें बिना अनुमति के (दिल्ली) जाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? अगर उन्हें अनुमति मिलेगी, तो उन्हें अनुमति दी जाएगी। आप वहां जा रहे हैं" किसी कार्यक्रम के लिए अगर आपको वहां बैठना है तो अनुमति लेनी होगी।  

आज पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। इस आंदोलन को किसानों ने ‘दिल्ली चलो’  का नाम दिया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर पर किसान पिछल 8 महीनों से यानी 13 फरवरी से आंदोलन कर रहे है। किसान आज बिना ट्रैक्टर-ट्रॉली के करीब 1 बजे पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। आज 101 किसानों का पहला जत्था रवाना होगा।

अलर्ट पर पुलिस प्रशासन

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। हरियाणा पुलिस ने शंभू बार्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी है। साथ ही प्रशासन ने अंबाला के सभी निजी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया है। साथ ही शंभू बॉर्डर के पास धारा 144 को लागू कर दिया गया है। सभाओं और जुलूसों पर लगा दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन और वाटर कैनन का अरेंजमेंट भी किया गया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला को जोड़ती है।

Leave a comment