
अंबाला: हरियाणा के अंबाला कैंट हाथीखाना मंदिर के समीप बाइक पर सवार दो युवकों ने गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी. इस दौरान हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड फायर किए और बाद में मौके से भाग निकले. इस हमले की यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर सभी तथ्यों को जुटाया. तो वहीं गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जाता है कि हमलावरों में असमय मौत का शिकार हुए युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी और कुछ समय पहले भी जित्तु की हत्या का प्रयास किया गया था. मरने वाला जित्तु अंबाला कैंट कच्चा बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है.जब घायल को अस्पताल लगाया गया तो उस समय जित्तु की हालत काफी गंभीर थी, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। जांच करने पर पाया गया हमलावरों ने युवकों पर 8 राउंड फायर किए हैं. जिसमें से चार पीठ पर हैं और एक बाए घुटने के नीचे है. एक दाई तरफ छाती में गोली मारी गई है.
डीएसपी रामकुमार ने बताया कि यह ग्वाला है और अपनी गायों को बांधने के लिए हाथीखाना मंदिर पर गया था. यहां पर पहले से ही एक गुट है सौरभ, माऊ और अन्य का है, जिससे जित्तु की पहले से रंजिश चली आ रही है. पिछले भी तोपखाना में जित्तु पर हमला हुआ था. दो युवकों ने पलसर बाइकपर आकर गोलियों से हमला किया है. परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा. इस पूरे मर्डर के पीछै साजिश है और पूरा गैंग है. इसपर पहले भी जो व्यक्ति हमला करने में शामिल रहे उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.
Leave a comment