Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा ने Arvind Kejriwal और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू की है। इसमें मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत अन्य नेता शामिल हैं। जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी नाम की चीज है ये किसी भी संस्थाओं को नहीं मानती, न CBI को न पुलिस को न ही कोर्ट को मानते है। विज बोले कि उन्हें लगता है कोर्ट अब आम आदमी पार्टी को अच्छा सबक सिखाएगी।
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे में हेरा फेरी की है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वीकार करना ही प्रजातंत्र में बेहतर होता है पूरे देश ने नतीजों को स्वीकार कर लिया है तो अब उन्हें भी नतीजे स्वीकार कर लेने चाहिए।
पीएम की यात्रा पर बोले अनिल विज
प्रधानमंत्री मोदी आज से अपने पांच देशों के दौरे पर निकल रहे है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले कि प्रधानमंत्री मोदी के विदेश से जितने संबंध है वह हमारे आज तक के प्रधानमंत्री हुए है उन सबसे बेहतर है। मोदी जी समय-समय पर जाकर सबसे मिलते रहते है और देश की समस्याओं पर चर्चा करते है।
Also read: Haryana News: गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, 2 CHC, 4 PHC और 8 नए सब-सेंटर खोलने की तैयारी
देश में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
आज से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत का 25% तेल और गैस hormuz से होकर आता है जिसे फिलहाल बंद किया हुआ है इसीलिए इस पर असर पड़ रहा है।