Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस पार्टी किसी भी संविधानिक प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करती

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस पार्टी किसी भी संविधानिक प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करती

Anil Vij on Rahul Gandhi: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को तानाशाही बताते हुए कहा कि ये यह लोग जहां चुनाव जीत जाते हैं वहां जश्न मनाते हैं और जहां हार जाते हैं वहां EVM को जिम्मेवार ठहराते हैं।वहीं पवन खेरा को सलाह देते हुए कहा कि वह कुछ दिन किसी RSS की शाखा में जाकर उसे अटेंड कर ले। इसके साथ ही बिजली मंत्री ने सभी सरकारी संस्थानों में सबसे पहले प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाए थे जिसपर निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को औपचारिक पत्र लिखने को कहा जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये राहुल गांधी का राजनीतिक रोना है रोने की बहुत तरीके होते हैं जब भी हारते हैं तो कभी EVM को बोलते हैं तो कभी चुनाव आयोग को लेकिन यह हिमाचल जीते तो कुछ नहीं बोल कर्नाटक जीते तो यह नाचे गए लेकिन कुछ नहीं बोल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग तो एक ही है। अब कांग्रेस बिहार के चुनाव में जो उनकी हार होने जा रही है उसकी भूमिका तैयार कर रहे हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी संविधानिक प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करती। इन्होंने पहले भी तानाशाही से शासन किया कांग्रेस तानाशाही है और तभी यह देश की प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करते।

पवन खेड़ाको अनिल विज ने दी सलाह

कांग्रेस नेता पवन खैरा ने RSS को रयूमर्स स्प्रीडिंग सोसायटी बताते हुए नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी कहां है जिस पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पवन खेरा को सलाह देते हुए कहा कि वह कुछ दिन किसी RSS की शाखा में जाकर उसे अटेंड कर ले और उसे जान ले क्योंकि जिस चीज के बारे में आप जानते ही नहीं उसके बारे में बोल कैसे सकते हैं?

हुड्डा पर बरसे अनिल विज

भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे खत्म हो गए है जिसपर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पैसे तो दिए जा रहे है, हर महीने प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल दिए जाते है।वहीं अब हरियाणा में बिजली के प्रीपेड मीटर लगने जा रहे है जिसपर बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार फोन है जितना चलना है उतने का वाउचर लग जाता था उसी प्रकार अब इस बिजली के प्रीपेड मीटर पर भी जीतने का चलना है उतना रिचार्ज करवा सकेंगे। सबसे पहले ये मी सभी सरकारी कार्यालय और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी की इटली यात्रा पर राहुल गांधी का हमला, पेपर लीक मुद्दे पर उठाए सवाल

Political Controversy: पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर राहुल गांधी निशाना साधा है। साथ ही पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast