Gold Price Today: देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 700 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 1,600 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है।
क्या है सोने का दम?
एमसीएक्स पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,59,498 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 682 रुपये टूटकर 1,58,816 रुपये तक पहुंच गया। वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,74,883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज चांदी 2,73,800 रुपये पर खुली और कारोबार के दौरान 1,617 रुपये गिरकर 2,73,266 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई।
कीमतों में गिरावट
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। बाजार के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 440 रुपये सस्ता होकर 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 400 रुपये गिरकर 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 330 रुपये घटकर 1,19,620 रुपये रह गई। हालांकि चांदी की कीमत में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और यह 2,85,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है।
दिल्ली में चांदी की कीमत
दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। इसके बाद चांदी 2,71,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोना भी 600 रुपये महंगा होकर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
कारोबारियों की बढ़ी चिंता
कारोबारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की चिंता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसी कारण सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
Also read: Today Gold-Silver Price: 24 मई को सोना-चांदी के नए रेट जारी, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव