‘मैं होली नहीं खेलता तो अपने घर में रहता हूं’ होली और जुम्मे को लेकर हुए विवाद पर अनिल विज का बड़ा बयान

‘मैं होली नहीं खेलता तो अपने घर में रहता हूं’ होली और जुम्मे को लेकर हुए विवाद पर अनिल विज का बड़ा बयान

HARYANA NEWS: उत्तर प्रदेश में होली और जुम्मे को लेकर AMU और संभल सहित कई जगह विवाद छिड़ा है। जिस पर बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान शब्द की संधि विच्छेद किया जाए तो हिंदुओं का स्थान मतलब हिन्दूओं के स्थान पर रहोंगे तो हिन्दू अपने त्यौहार मनाएंगे। अगर उसका कोई छींटा आप पर पड़ जाए तो उसकी सहनशक्ति आप में होनी चाहिए। आप में भी बर्दाश्त करने का हौंसला होना चाहिए। उन्होंने ने कहा मैं होली नहीं खेलता तो अपने घर में रहता हूं। बाहर निकलोगे तो थोड़े बहुत कपड़े गीले होते हैं। इसलिए उसको सहन करना पड़ता है।

 

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई है और अंबाला की जनता ने भी भरपूर समर्थन देते हुए भाजपा जीताया है। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा देश की दिशा और दशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल दिया है। जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश ही नहीं देश से खत्म हो गई है। पहले 50वर्षों में कांग्रेस ने झूठ और फरेब की राजनीति की थी अब नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति कर रहे हैं उन्ही के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तर पर और स्थानीय स्तर पर काम हो रहे हैं। इस कारण से लोगों ने विकास की नीति को पसंद किया है।

हुड्डा और शैलजा पर अनिल विज ने किया कटाक्ष

अनिल विज ने कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को पसंद किया है लोग विकास चाहते हैं। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं। लोग अभाव की जिंदगी से बाहर निकलना चाहते हैं। पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए म्यूनिसिपैलिटी से लेकर प्रदेश और राष्ट्र तक विकास होगा। इसके लिए लोगों ने भाजपा को स्वीकार कर लिया है। हुड्डा और शैलजा का गढ़ था लेकिन सारे गढ़ टूट गए हैं। अब कुछ नहीं रहा अब तो भाजपा है।"

 

Leave a comment