HARYANA: दुकानदार पर गोली बरसा कर मांगे थे 60 लाख रुपये, पुलिस ने धर दबोचा

HARYANA: दुकानदार पर गोली बरसा कर मांगे थे 60 लाख रुपये, पुलिस ने धर दबोचा

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले के कस्बा बेरी के मेन बाजार में 4 दिन पहले एक दुकानदार पर फायर कर उससे 60 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में रोहित नामक एक बदमाश को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी गिरफ्त में आने के बाद ही खुलासा हो पाया था की घटना को अंजाम देने वालों में कौन-कौन बदमाश शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने रोहित के साथी अजय व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया की पकड़ में इन बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। घटना में अन्य युवक भी शामिल है जिनके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों को अदालत से रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि इनसे घटना के दौरान प्रयोग में लाए गए हथियारों की बरामदगी भी की जा सके।

पुलिस ने बदमाशों से घटना को अंजाम देने के समय इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि घटना के दौरान बाइक पर सवार होकर आए रोहित व अजय ने दुकानदार पर फायर कर एक लिखित कागज की पर्ची उसकी दुकान में फेकी थी।60लाख रूपए की डिमांड हलवाई से बदमाशों ने की थी।

Leave a comment