
कुरुक्षेत्र: हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में संदिग्ध बुखार से 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बादस्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट चला है।जिला मलेरिया अधिकारी बोले रिकॉर्ड देखकर ही बता सकता हूं क्या है मौत का कारण। धर्मनगरी के डेरा रामपुरा में 3 लोगों विजय सिंह,बलबीर सिंह व शितु राम की मौत बुखार से हुई है या डेंगू से ये जांच का विषय है जिला मलेरिया अधिकारी मेरे संज्ञान में मामला नही है रिकॉर्ड देखकर ही कारण बता सकता हूं कहकर पिंड छुड़ाते दिखे
आपको बता दें कि डेरा रामपुरा में गंदगी का आलम है सीवरेज के पानी से कैसे सड़के सरोबर है लोगों का कहना है कि गन्दगी के साथ साथ साफ पीने का पानी भी मयस्सर नहीं है सुरेश कुमार कहते हैं कि उनके पिता और चाचा की बुखार से मौत हो गई है रामसिंह भी गंदे पानी की निकासी नहीं होने की बात कहते हैं।
मीना देवी ने कहा कि डेंगू फैल रहा है आने जाने में दिक्कत है मनदीप का भी कहना है कि कोई सुनवाई नहीं है जिम्मेदार अधिकारी जिला मलेरिया अधिकारी रमेश सभरवाल की सुनें जनाब फरमाते हैं कि डेंगू के 16 कंफर्म मामले हैं डेरा रामपुरा का मामला तो उनके संज्ञान में नहीं है उसका रिकॉर्ड देखने के उपरांत पता लगेगा कि वहां डेंगू फैला है या नहीं
Leave a comment