हौसलों के आगे उम्र हुई पस्त! जब 105 साल की सुपरदादी ने देश के युवाओं को रेस में छोड़ा पीछे

हौसलों के आगे उम्र हुई पस्त! जब 105 साल की सुपरदादी ने देश के युवाओं को रेस में छोड़ा पीछे

SUPER DADI…. 105 साल की सुपरदादी ने देशभर में एक मिसाल कायम कर दी है। बता दें कि देहरादून (Dehradun) में एक नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें 105 साल की सुपरदादी ने भाग लिया और सभी को पीछे छोडते हुए जीत कर एक अलग पहचान बना ली।

हरियाणा की दादी ने किया कमाल

दरअसल नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया। जहां हरियाणा की रामबाई ने 105 साल की उम्र में 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। बताया जा रहा है कि सुपरदादी रामबाई अपनी तीन पीढ़ियों के साथ इस रेस में हिस्सा लेने पहुंची थीं। लेकिन सभी को पीछे छोड़ दिया।

105 साल की उम्र में जीती 100 मीटर रेस

सुपरदादी के इस ताकत के पीछे प्रकृति बताई जा रहा है। वो शुद्ध देशी खाना खाती हैं। दूध और देसी घी उनका प्रिय है। साथ ही नियमित योग और एक्सरसाइज करती है। वहीं इस पर सुपर दादी ने बताया कि वो पहले भी ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। उनके पास कई मैडल हैं।

बता दें कि तीन किमी दौड़ में 80 साल के एस राम प्रथम, तीन किमी वाक रेस में 75 वर्षीय जय सिंह मलिक प्रथम, 100 मीटर दौड़ में 85 वर्षीय जय सिंह मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Leave a comment