Hartalika Teej की पूजा के लिए कुल इतने घंटे का ही शुभ मुहूर्त , जानिए सही डेट, समय और नियम

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज एक ऐसा पावन पर्व है जो भक्ति, प्रेम और वैवाहिक जीवन के अटूट बंधन को एक साथ जोड़ता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में प्रेम की कामना के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित महिलाएं आदर्श जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करती हैं। यह पर्व माता पार्वती की उस दृढ़ संकल्प की कहानी को जीवंत करता है, जब उन्होंने अपनी सखियों के साथ मिलकर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तप किया था। हरतालिका तीज नारी शक्ति और विश्वास का उत्सव है।
हरतालिका तीज का अर्थ
“हरतालिका” शब्द “हरत” (अपहरण) और “आलिका” (सखी) से मिलकर बना है। यह उस पौराणिक कथा को दर्शाता है जिसमें माता पार्वती की सखियों ने उन्हें भगवान शिव से विवाह के लिए अपहरण कर लिया था। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरतालिका तीज 2025 की तिथिहरतालिका तीज इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसे “गौरी हब्बा” के नाम से जाना जाता है, जहां माता गौरी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। यह दिन भक्तों के लिए माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
हरतालिका तीज 2025 का शुभ मुहूर्त
हरतालिका तीज 2025 का शुभ मुहूर्त भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि के अनुसार 25 अगस्त 2025 को दोपहर 12:34 बजे शुरू होकर 26 अगस्त 2025 को दोपहर 01:54 बजे समाप्त होगा। प्रातःकाल पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:56 से 08:31 बजे तक रहेगा, जिसकी अवधि 2 घंटे 35 मिनट है। इसके अलावा, हरतालिका तीज की रात्रि में जागरण और चार प्रहरों में पूजा का विशेष महत्व है, जो शाम से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक चलती है। पूजा के लिए चार प्रहर इस प्रकार हैं: पहला प्रहर शाम 06:00 से रात 09:00 बजे तक, दूसरा प्रहर रात 09:00 से 12:00 बजे तक, तीसरा प्रहर रात 12:00 से तड़के 03:00 बजे तक, और चौथा प्रहर तड़के 03:00 से सुबह 06:00 बजे तक।
Leave a comment