आंखों की रोशनी से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक लाभकारी है चना, जानें इसके अनेक फायदे

आंखों की रोशनी से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक लाभकारी है चना, जानें इसके अनेक फायदे

नई दिल्ली: सर्दियों के समय में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बरकरार रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। जहां कुछ लोग फल का सेवन करते हैं वहीं कुछ लोग अपनी सेहत का ख्याल में रखने के लिए ताजा सब्जियों का सेवन करते हैं।लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से सर्दियों में कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

बता देगी हरे चने के सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा हरा चना मटर की तरह होता है। वहीं मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर में मौजूद मसल्स आंखों और बालों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही हरे चने में विटामिन ए और सी की भी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही आप इसके सेवन से अपना शुगर लेवल भी कंट्रोल कर सकते हैं।

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में फायदेमंद है हरा चना

यदि किसी को कार्डियोवैस्कुलर डिजीज है, तो हरा चना (green chickpeas benefits) खाने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। दिल की सेहत सही बनी रहती है। पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है। पाचनशक्ति मजबूत होती है।

Leave a comment